बच्चों में नियमित टीके से 80 फीसदी तक बढ़ सकती रोग प्रतिरोधक क्षमता
- संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड- 19 टीका जरूरी है
- सावधानी और सतर्कता बनाये रखें
- कोविड का दोनों टीका समय पर लेना जरूरी: सीएस
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड- 19 के नियमों का पालन कर निरंतर जारी है नियमित टीकाकरण। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की संभावना है।ऐसे में नियमित टीकाकरण मात्र से ही बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को समय से नियमित टीका जरूर लगवाएं। इसमें बरती जाने वाली लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जब तक कोरोना से बचाने को बच्चों का टीका नहीं आ जाता तब तक बच्चों को नियमित टीके ही समय से लगवा कर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को 80 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है, इसीलिए जिले में बच्चों के टीकाकरण का कार्य लगातार हो रहा है। माता-पिता अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। नियमित टीका लगवाकर बच्चों को पोलियो, हेपेटाइटिस, टीबी, डीपीटी और टिटेनस जैसी बीमारियों से महफूज रखने के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।
बच्चों में नियमित टीके गंभीर बीमारियों से बचाते हैं:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि यदि समय से बच्चों में सभी टीके लगवा दिए जाएं तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता 80 फीसदी तक बढ़ जाती। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी जरूरी है। जिसकी इम्युनिटी मजबूत है वह कोरोना को मात देने में सक्षम हैं | इसलिए माता-पिता बच्चों को नियमित टीका लगवाने में कतई देरी न करें। समय से सभी टीके किसी भी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर लगवाए जा सकते हैं | बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क टीके लगवाए जा रहे हैं। अभिभावक टीका कार्ड के हिसाब से सेंटरों पर पहुंचकर बच्चों को टीके लगवा सकते हैं। डिप्थीरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी, मेनिंजाइटिस, टिटनेस, पोलियो, टीबी, खसरा व निमोनिया, जेई का टीका रोटा वायरस, आईपीवी, खसरा, रूबेला आदि टीके निःशुल्क लगाए जाते हैं।
संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए कोविड- 19 टीका जरूरी है –
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिले में बड़े पैमाने पर कोविड टीकाकरण कार्य जारी है। अब 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को कोविड टीका लगाया जा रहा है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में लोग टीका लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से लोगों में फैले भ्रांतियों को दूर किया जा चुका है। कोविड वैक्सीन कोरोना को जड़ से खत्म करने का एकमात्र उपाय बनकर सामने आया है। ऐसे में जरूरी है कि जिले सभी 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों द्वारा अपने निकटम स्थायी टीकाकरण केन्द्र एवं चलंत टीकाकरण वाहनों के निकट जाकर कोविड टीका अवश्य लगवायें। ताकि एकजुट होकर हम संभावित कोरोना की तीसरी लहर को रोक पाने में सफलता पा सकें।
सावधानी और सतर्कता बनाये रखें-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को सावधानी और सतर्कता बनाये रखने की अपील की। कहा व्यक्तिगत सावधानी और सतर्कता ही संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकती है। लोगों को चाहिए कि वे मास्क लगाना न छोड़ें, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन और हाथों को अधिक से अधिक बार विषाणु मुक्त करते रहें। उन्होंने कहा पहली लहर के बाद लोगों द्वारा कोविड नियमों के पालन में की गई लापरवाही के परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग कोविड नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
कोविड का दोनों टीका समय पर लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता हुई है और लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के अंतराल पर लेना जरूरी है । लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
कोरोना को मौका न दें :
सिविल सर्जन ने कहा भीड़-भाड़ में जाकर, एक साथ कई लोग इकट्ठा होकर, कोविड नियमों के पालन में लापरवाही कर, टीका न लगवाकर आदि गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर कोरोना को मौका न दें।
साथ ही महत्वपूर्ण लिंक को अवश्य याद रखे
1.कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण-
http://Selfregistration.cowin.gov.in
2.आपके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र-
http://tiny.one/healthcenter
3.कोविड -19 से संबंधित जानकारी एवं शिकायत-
tiny.one/callnow
4.कोविड -19 हेतु बेड की उपलब्धता-
covid19health.bihar.gov.in/DailyDashboard…
5.आपके नजदीकी कोविड 19 टेस्टिंग सेंटर-
tiny.one/testingcentre
6.आपके नजदीकी वैक्सीनेशन साइट-
tiny.one/vaccinationsite
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का आदेश पटना: राजस्व … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई करने वाले विक्रेताओं … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह दिनों पूर्व ही … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अनुपस्थित मिले। … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे वोट चोरी … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी का पार्थिव … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच एवं … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्यआरोपी की तलाश जारी कटिहार … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय फाराबाड़ी में … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार को लेकर केंद्र … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई।इस अवसर पर … Read more
- अररिया जिले के सिमराहा में मांस फैक्टी के विरोध में हजारों लोगों ने दिया धरना,फैक्ट्री बंद करवाने की मांगसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के सिमराहा में स्थित मांस फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को सिरसिया में हजारों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया ।गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए … Read more
- किशनगंज से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया। लेकिन मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नाबालिग को लेकर किशनगंज पहुंची। सदर अस्पताल में … Read more
- महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा चारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महलबाड़ी निवासी 68 वर्षीय हसीबुर्रहमान पिता जैनुद्दीन से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, महिला घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के कजलामनी में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से पीटाई किये जाने से जोगा देवी पति गौचरण मोची घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने … Read more
- किशनगंज:100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बंगाल से स्मैक खरीदकर उसे बेचने के लिए किशनगंज ला रहा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को मिल गई थी। … Read more
- 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, 50 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्रदिघलबैंक/किशनगंज/मुरलीधर झा 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा के दिशा-निर्देशन में ‘ए’ समवाय मोहामारी के कार्यक्षेत्र धनटोला स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, दिघलबैंक में चल रहे 21 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को … Read more
- किशनगंज:163 लीटर चुराई शराब के साथ नाबालिग निरूद्ध, मुख्य आरोपी फरारसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 163.5 लीटर चुराई शराब के साथ एक नाबालिग लड़के को निरूद्ध किया है। जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में सफल हो … Read more
- सीमा सुरक्षा के साथ जनसेवा का संकल्प, 181 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांचचिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन ठाकुरगंज/मो मुर्तुजा सीमा सुरक्षा बल की 19वीं वाहिनी, ठाकुरगंज पावरहाउस की ओर से सोमवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव हुलहुली में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं जनता समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। … Read more
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक पाउडर … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार के … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता हो … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष में … Read more