न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत सात गिरफ्तार

रेकी कर बंद मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स दुकानदार भी गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद

संवाददाता/किशनगंज

बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी के सोना-चांदी के जेवर खरीदने वाला एक ज्वेलर्स दुकानदार भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से गला हुआ सोना-चांदी, दो एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर और एक बैटरी बरामद की गई है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो शिराज ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 14 नवंबर को खगड़ा स्थित माहामारा के एक बंद घर का गेट और ताला तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। मामले में किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की पहचान की। इसके बाद 21 नवंबर को गिरोह के सरगना शमशेर अंसारी उर्फ गोरकी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पुलिस ने दबोच लिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले मोहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के आभूषणों को गिरोह के सदस्य ज्वेलर्स दुकानदार मनोज सोनार को बेच देते थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर स्वर्णप्लाजा रोड स्थित दुकान से दो ग्राम गला हुआ सोना और 78 ग्राम गला हुआ चांदी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर और एक बैटरी भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Comment