गया/मनोज कुमार
गया जिले के इमामगंज प्रखंड के रानीगंज बाजार में स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजद के टेकारी विधानसभा के विधायक अजय कुमार दांगी, बाराचट्टी विधानसभा की विधायक प्रत्याशी तनुश्री मांझी, कमेटी अध्यक्ष पप्पू यादव,मोहन यादव और मुख्य देव यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस मौके पर भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ को बुलाया गया था। वंही आयोजित कार्यक्रम को देखने लिए आस पास के हजारों लोगों उपस्थित थे।
वंही आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ ने मंच संभाला तो उनके गीतों की धुन पर मौजूद लोग देर रात तक झूमते रहे। जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में बार बालाओं ने लोगों को अपने ठुमके से मनोरंजन कराया तो वंही दूसरी ओर भोजपुरी गायिका ने भी भोजपुरी के अश्लील गानों की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन कराया।