न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू की बैठक आयोजित

बारसोई /कटिहार – 24 नवम्बर को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित किये जाने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू नेताओं की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयीं। बैठक नगर पंचायत बारसोई के बाजार में आयोजित हुईं। बैठक में पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं पार्टी के बिहार प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य ख्वाजा शाहिद मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में 24 नवंबर 2026 को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस व नीतीश संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयीं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नई पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है। उनके विकास कार्यों की सराहना केवल जदयू के लोग ही नहीं बल्कि अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता भी करते हैं।

मौके पर पार्टी नेता ख्वाजा शाहिद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है। उनके कार्यकाल में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। राज्य को विकास की नयी दिशा मिली है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 24 नवंबर को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस व नीतीश संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में जदयू नेता मनोज साह, प्रखंड अध्यक्ष गौतम मोदक, मामून रशीद, दुलाल साहा, अवध पांडेय, मेघनाथ मंडल, अमल गोस्वामी, सद्दाम हुसैन,राजेंद्र ठाकुर,मोहम्मद शाहिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment