न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ओवैसी और चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का गठन; चंद्रशेखर होंगे सीएम फेस

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, सपा और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल होने का न्योता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हाथ मिला लिया है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के गठन का ऐलान किया। गठबंधन की ओर से चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प तैयार करना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। गठबंधन की ओर से युवाओं के रोजगार, शिक्षा, किसानों की समस्याओं और वंचित वर्गों के अधिकारों को प्रमुख मुद्दा बनाने की बात कही गई।

असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कोशिश होगी कि देश में जो शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है और किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है, उसे ठीक किया जाए। भाजपा को रोकना दूसरी पार्टियों के बस की बात नहीं है।ओवैसी ने हमारा गठबंधन एक मजबूत विकल्प के रूप में आगे बढ़ रहा है।

चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि मोर्चे के दरवाजे अन्य दलों के लिए खुले हैं। वहीं, गठबंधन के नेताओं ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की बात भी कही। इस नए राजनीतिक समीकरण के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share this news

Leave a Comment