न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता – अनंत नारायण मिश्रा

भाजपा के सातों मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर

कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायण मिश्रा शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनंत नारायण मिश्रा ने कहा कि भाजपा के सातों मोर्चों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों को और अधिक सशक्त,सक्रिय एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ स्तर तक उसकी सक्रिय उपस्थिति है।

प्रत्येक मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए। उन्होंने सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, संयोजकों तथा उनकी पूरी कमेटी की संगठनात्मक संरचना, संपर्क सूत्रों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। साथ ही, प्रत्येक मोर्चे की भूमिका, जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए केवल कार्यालय स्तर पर बैठकें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। मिश्रा ने विधानसभा, मंडल एवं बूथ स्तर पर नियमित प्रवास करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन के वर्तमान पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व में अध्यक्ष एवं विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे संवाद स्थापित किया जाए।

पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का सम्मान, उनका मार्गदर्शन और नए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रवासी एवं विस्तारक योजना के प्रदेश प्रभारी ,संजय राय, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, कोढ़ा विधायक कविता पासवान एवं जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे,गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment