हसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रह जाए।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आयुष भारद्वाज ने बताया कि 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
हसनगंज प्रखंड में कुल 11,181 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न गांवों और पंचायतों में पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर पोलियो की खुराक देना बेहद जरूरी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।मौके पर डॉ.अहमद, स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, बीसीएम प्रमोद कुमार, मॉनिटर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।