नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शनिवार को IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।
विशेष अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोपों को औपचारिक रूप से पढ़े जाने की प्रक्रिया होगी। कोर्ट की इस कार्रवाई के बाद मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।