मनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया और उसके सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्व मंडल लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बब्बन सिंह, प्रदीप सिंह,मुखिया बबलू सोरेन, कांग्रेस के नेता प्रदीप पासवान राजद नेता संतोष यादव शंभू सुमन खुर्शीद आजाद ने अपनी-अपने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया।