न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संकल्प संध्या के तहत चल रहे रेमेडियल क्लासेस का जिलाधिकारी ने हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में किया निरीक्षण

कमजोर नहीं, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए – हर बच्चा आगे बढ़ेगा – जिलाधिकारी

कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदीने संकल्प संध्या के तहत संचालित रेमेडियल क्लासेस का हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संध्या कालीन कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी, टाइम टेबल बनाने एवं मोबाइल से दूरी बनाए रखने के टिप्स भी दिएजिलाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बच्चे की कमजोरी को चिन्हित कर विषयवार विशेष ध्यान दिया जाए।

कमजोर बच्चों के लिए सप्ताह में टेस्ट एवं प्रैक्टिस शीट की व्यवस्था हो। रेमेडियल क्लास में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बच्चों के अभिभावकों से भी नियमित संपर्क बनाए रखा जाए।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के विद्यालयों में संकल्प संध्या के तहत रेमेडियल क्लासेस का नियमित निरीक्षण हो और इसकी साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन समर्पित किया जाए।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया।इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment