कटिहार – औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में सर्वप्रथम बीते दिनों लोक आस्था का महापर्व छठ के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर क्लब के एक-एक सदस्यों की प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सिंह ने बताया कि आज की बैठक में क्लब के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार विश्वकर्मा, पोखर प्रभारी सूरज कुमार, सदस्यता प्रभारी मोहम्मद नौशाद के द्वारा आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया, जिस सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष विकास सिंह ने लोक आस्था के महा छठ पर्व में सहयोग करने के लिए सभी दातों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली पर्व 24 नवंबर को औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर संध्या 5:00 बजे दुर्गा मंदिर के आचार्य पुजारी शशिकांत पाठक के द्वारा गंगा आरती किया जाएगा। श्री सिंह ने इस अवसर पर नगर वासियों से गंगा आरती में शामिल होने का अनुरोध किया है।
बैठक में सारी बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद अध्यक्ष विकास सिंह ने क्लब के सदस्यों के सामने एक प्रस्ताव रखा। जिसमें श्री सिंह ने बताया कि निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण,लंबे समय से अध्यक्ष पद का नेतृत्व करने के कारण श्री सिंह ने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हुए किसी युवाओं को या किसी जिम्मेदार व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया।
अध्यक्ष विकास सिंह के प्रस्ताव को क्लब के सभी सदस्यों ने एक सिरे से खारिज करते हुए सभी सदस्यों ने त्यागपत्र को अस्वीकार करते हुए सभी सदस्यों ने कहा कि कि आपके चाहने न चाहने से कुछ नहीं होगा। जब तक हम लोग चाहेंगे अध्यक्ष पद पर आपको रहना होगा। अध्यक्ष विकास सिंह ने क्लब के सभी सदस्यों के सामने नतमस्तक होते हुए सभी के प्रस्ताव को स्वीकार किया और क्लब ने सर्वसम्मति से आगामी 3 वर्षों के लिए पुनः श्री विकास सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित किया।
अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि हमेशा क्लब के कसौटी पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर बैठक में मोहन बादवानी, श्यामल किशोर सिंहा, श्रीकांत शर्मा,आजाद सिंह, मोहम्मद नौशाद, सूरज कुमार, मनोज कुमार चुन्नू, राजीव कुमार विश्वकर्मा,प्रेम कुमार साह,रमाकांत कुशवाहा,अमित सिंह,राकेश शर्मा मौसम कुमार सिंह, अर्जुन सिंह,करण कुमार, मोहम्मद अभिरुल मनोव्वर इस्लाम,पिंटू सिद्दीकी, प्रमोद पासवान,मोहम्मद जुबेर,विवेक सिंह राठौड़, बच्चू सरकार, कुंदन वर्मा,रंजन सिंह डिंपी मंडल,पिंकू यादव, राजू अग्रवाल, देव कुमार मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।