न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जनता दरबार में छ: में पांच मामले का हुआ निष्पादन

मनसाही/कटिहार – जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए अंचल कार्यालय मनसाही में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मो. इस्माइल के नेतृत्व में आयोजित हुए इस जनता दरबार में कुल छः आवेदनों की सुनवाई की गई।

दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कुल पांच आवेदनों का निष्पादन जनता दरबार में किया गया। जनता दरबार के आयोजन को लेकर दोनों पक्षों के फरियादियों की भीड़ जनता दरबार में देखी गई। इस दौरान मनसाही थाने के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment