न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज, 23 नवंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान

मोबाइल ऐप से सदस्यता और मतदान की होगी व्यवस्था

संवाददाता/किशनगंज

जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक, गुजरात कांग्रेस के सामाजिक माध्यम प्रभारी एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के चुनाव आयुक्त केके शास्त्री की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई के आगामी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों और चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केके शास्त्री ने बताया कि बिहार में अगले 100 दिनों के भीतर संगठनात्मक चुनाव और मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। इसके लिए सदस्यता अभियान और महाविद्यालय आवंटन की प्रक्रिया 23 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि छात्र मोबाइल ऐप के माध्यम से संगठन की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही मतदान भी कर सकेंगे। तीन वर्षों की सदस्यता के लिए 45 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इकाइयों से शुरू होगी। इसके बाद जिला और प्रदेश स्तर पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर, युवा जिलाध्यक्ष अमन रजा, इमाम अली चिंटू, नगर अध्यक्ष सजल साह, अरुण साह, शमशीर अहमद दारा, आकाश कुमार, शुभम कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment