संवाददाता/बारसोई
शनिवार की रात को मध्य निषेध की टीम ने सुधानी पंचायत के वार्ड सदस्य शंकर कुमार राय एवं कुन्नू राय को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेध की टीम ने पश्चिम बंगाल से शराब लेकर वार्ड सदस्य एवं कुन्नू राय एक मोटरसाइकिल में सवार होकर आ रहे थे। पहले से ही मध्य निषेध की टीम अपना जाल बिछाकर सुधानी क्षेत्र में तैयार थे।
जैसे ही पश्चिम बंगाल से सुधानी मोर के पास पहुंचे तुरंत मध्य निषेध के पुलिस ने वार्ड सदस्य शंकर कुमार राय एवं कुन्नू राय को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान वार्ड सदस्य शंकर राय के पास से दो बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया तथा घटनास्थल से ही वार्ड सदस्य एवं अन्य को गिरफ्तार कर लिया। सरकार के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को शराब को लेकर शपथ दिलाई थी की शराब पीना एवं शराब बेचना समाज में यह पूरी तरह से कानूनी अपराध है।
वार्ड सदस्य ने भी शपथ ली थी लेकिन शपथ को अनदेखी कर पश्चिम बंगाल से शराब लेकर आना बहुत महंगा पड़ा तथा मध्य निषेध के पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस संबंध में एसआई अशोक कुमार ने बताया कि सुधानी के वार्ड सदस्य शंकर कुमार राय एवं कुन्नू राय को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल से शराब लेकर आ रहा था सुधानी मोर के पास गिरफ्तार की गई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से शराब बरामद हुई है। मध्य निषेध थाना बारसोई में मध्य निषेध एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है।