न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, राजपुरा के पास मचा हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन में आग लगने की घटना, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

पंजाब:अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन संख्या 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई है। पंजाब के राजपुरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी आगे ट्रेन में आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के जनरल बोगी में पहले आग लगी जिसके बाद धीरे धीरे चार बोगियों में आग फैल गई।आग लगने के बाद ट्रेन को लोको पायलट के द्वारा सराय बंजरा के पास रोका गया जिसके बाद यात्री किसी तरह से बोगियों से बाहर निकले।

अंबाला रेल मंडल के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगी थी। घटना राजपुरा स्टेशन से कुछ आगे की है। अधिकारी के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे प्रशासन घटना की जानकारी जुटा रहा है। हालांकि, आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Share this news

Leave a Comment