न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

पहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल

कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक क्षण के साथ हुआ।


जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अभियान की शुरुआत सबसे पहले अपने दोनों बच्चों को अपने हाथों से पोलियो ड्रॉप पिलाकर की।जिलाधिकारी के इस कदम ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों को यह संदेश दिया कि पोलियो की खुराक पूरी तरह सुरक्षित है और हर माता-पिता को अपने बच्चों को यह खुराक अवश्य पिलानी चाहिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने अन्य बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई और उनके उंगलियों पर निशान लगाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मैंने सबसे पहले अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई है। क्योंकि मैं एक जिलाधिकारी से पहले एक पिता हूं। मैं चाहता हूं कि जिले का कोई भी माता-पिता इस बात को लेकर बिल्कुल भी भ्रम में न रहे कि पोलियो की दवा सुरक्षित है या नहीं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है।

सरकार द्वारा जांची-परखी है और आपके बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मैंने अपने बच्चों को दवा पिलाई है। उसी तरह आप सभी भी अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं। एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल की वहां उपस्थित सभी अभिभावकों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशंसा की। कई अभिभावकों ने कहा कि जिलाधिकारी साहब ने अपने बच्चों को दवा पिलाकर हमारा सारा डर दूर कर दिया।

डीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के लगभग 6 लाख 54 हजार 836 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 2030 टीम बनाए गए हैं। बूथ दिवस के बाद 23 से 25 नवंबर तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी , विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन, सिविल सर्जन डां.एस सरकार , उपाधीक्षक डॉ.शंभू नाथ चौधरी , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, एएनएम,आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।

Share this news

Leave a Comment