मिसाल :श्रेयशी ने बेजुबान जानवरों को भोजन खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

लाकडाउन में इंसान के साथ साथ बेजुबान जानवरों को भी भूखा रहना पड़ रहा है। बेजुबान जानवर भूखे न रहें इसके लिए काफी लोग पहल कर रहे हैं। लॉकडाउन से आमजन को तो परेशानी हो ही रही है, सड़कों-गलियों में घूमने वाले आवारा जानवर भी भूख-प्यास से परेशान हैं। ऐसे में जानवरों से प्यार करने वाले बहुत से लोग अपने-अपने स्तर पर उन्हें खाना-पानी देने की व्यवस्था कर रहे हैं। बहुत से लोग रोजाना क्षेत्र में घूमने वाली गाय एवं कुत्तों को नियमित खाना खिलाते हैं। इसी कड़ी में नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतर्गत उत्तर दयाराम जोत निवासी श्रेयशी जोरदार नामक बालिका ने अपने जन्मदिन पर कुत्तों को भोजन खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया।






इस संबंध में श्रेयशी ने बताया कि लॉकडाउन का असर बेजुबान जानवरों पर भी पड़ रहा है। पहले लोग बचा हुआ खाना जानवरों को डाल देते थे, लेकिन अब लोगों के सामने खुद खाने-पीने का संकट आ गया है। ऐसे में बेजुबान भूखे मर सकते हैं और बड़ी संख्या में इनकी मौत होने पर बीमारी फैलने का खतरा बन सकता है। इसी ख्याल से मैंने अपना जन्मदिन बेजुबान जानवरों को भोजन खिलाकर मनाया। उन्होंने कहा गरीब लोगों के साथ इन बेजुबान जानवरों की मदद के लिए लोगों को सामने आना चाहिए।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

मिसाल :श्रेयशी ने बेजुबान जानवरों को भोजन खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन