किशनगंज /संवादाता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिले में मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । एबीवीपी के जिला संयोजक अमित मंडल ने बताया कि आज अभियान के 5वे दिन महाभियान कार्यक्रम के साथ साथ इंटर हाई स्कूल मे विश्व पर्यावरण दिवस भी परिषद कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया । श्री मंडल ने बताया कि ABVP किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज,दिघलबैंक, कोचाधामन के कार्यकर्ताओ के द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत आज 5वे दिन किशनगंज रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शहरी क्षेत्र, व प्रखंडों के गाँव, पंचयात के दर्जनों दर्जनों गांव व शहरों के बस्तियों में 800 से अधिक घरों में जाकर के लोगों का स्क्रीनिंग किया गया एवं ऑक्सीमीटर द्वारा लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया एवं लोगों के बीच माक्स वितरण किया गया साथ ही गांव के लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया गया।
श्री मंडल ने बताया कि इस अभियान से प्रभावित होकर बहुत से लोग वैक्सीन ले रहे हैं और लोगों के मन में वैक्सीन के प्रति सकारात्मक विचार आया है ।वहीं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक चौहान, ने लोगों से अपील किया की बिना वजह घर से बाहर न जाये भीड़ न लगाएं एवं मास्क सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करे एवं इस विकट परिस्थिति में देश का हर युवा आगे आकर खुद वैक्सीन ले और देश का जिम्मेवार नागरिक होने के नाते तमाम देश वासियों को जागरूक करें तभी हारेगा कोरोना जीतेगा देश। प्रदेश कार्यकारणी परिषद सदस्य, राणा सिंह राजपूत ने कहाँ आज भी वैक्सीनेशन, सैनिटाइजेशन, जांच, मास्क का समुचित उपयोग तथा कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति उदासीनता दिखाई दे रही है। कुछ आधारभूत सुविधाओं जैसे ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, दवाई, समय पर जांच व उपचार आदि की व्यवस्था तथा व्यापक जन जागरण के माध्यम से इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। मिशन आरोग्य रक्षक इन आधारभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता और जन जागरण का हमारा प्रयास है।वहीं नगर सह मंत्री, निशांत तिवारी ने कहा कि आज जब हमारा देश भीषण महामारी से जूझ रहा है, अभाविप कार्यकर्ता निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अभाविप कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य तथा जीवन संकट मोल लेकर लोगों की जान बचाने में तन-मन धन से लगे हैं।
सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण, चिकित्सकीय परामर्श, दवा और ऑक्सीजन, सिलिंडर उपलब्ध कराना, रक्त व प्लाजमा की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था और जनजागरूकता जैसे विविध कार्य किए जा रहे हैं। वहीं अभाविप किशनगंज, बहादुर प्रखंड के नगर मंत्री, धीरज सिन्हा ने आज के महा अभियान के गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि इस अभियान में कई टीम बनी है जो इस अभियान के माध्यम से समाज मे सकरात्मक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निर्वहन कर रहे है। किशनगंज, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, दिघलबैंक, कोचाधामन समेत पूरे जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 25 टीमों ने आज अपने-अपने क्षेत्र में मिशन चला कर लगभग 11060 लोगों का इस कड़ी धूप में जांच कर इस महा अभियान को सफल बनाया।अभियान के समाप्ति तक सभी प्रखंड में अभियान चले इसके लिए कार्यकर्त्ता संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी अमन सरदार ,कार्यकर्ता, दीपक कुमार साहा ,राजा कुमार,बिट्टू गोहा, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तारनिसार अहमद /बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप वाहन … Read more
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा और बुजुर्ग शामिल … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी 26 … Read more
- महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी सोनू कुमार पिता शालीग्राम महतो से … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्टसिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/किशनगंज प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को … Read more
- डीआईजी सीआईडी सह नोडल पदाधिकारी ने थाना का किया औचक निरीक्षणकुरसेला /कटिहार – जिले के नोडल पदाधिकारी सह डीआईजी सीआईडी जयंत कांत ने शुक्रवार की देर शाम कुरसेला थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे डीआईजी श्री कांत ने थाना अभिलेखों की जांच की … Read more
- कटिहार:291 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलकदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र के कुर्सेल पंचायत के झौवा बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 291 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति … Read more