जिले में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है
जिले में कुल 09 टीका एक्सप्रेस रथ का संचालन किया जा रहा है
शहरी इलाकों में कुल 34 वार्डो में 17 टीकाकरण स्थल का चयन किया गया है:
24,705 युवाओं ने कोविड-19 टीके की पहली डोज ले ली है ।
किशनगंज /संवादाता
जिले के नगर परिषद् ,शहरी इलाकों में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को अब उनके घरों के नजदीक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शहरी टीका एक्सप्रेस रथ का संचालन शनिवार से शुरू हुआ | इसके तहत शहर के डे मार्किट स्थित आशालता मध्य विद्यालय एवं जी बी एम् स्कूल में वार्ड संख्या 14 एवं 25 के लोगों का टीकाकरण किया गया । टीका एक्सप्रेस का संचालन हर दिन शहरी इलाकों के चिह्नित वार्ड, मुहल्ले में किया जाएगा,जहां पहुंच कर लोगों को टीकाकृत करने का काम किया जाएगा । वहीं, रविवार को टीका एक्सप्रेस मनोरंजन क्लब में टीकाकरण का कार्य करेगी ।
24,705 युवाओं ने कोविड-19 टीके की पहली डोज ले ली है–
जिले में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है| इसका श्रेय टीकाकरण एवं लोगों की जागरूकता को जाता है | कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाव को लेकर लगाए जा रहे कोविड-19 के टीके को लेकर अभी भी लोगों के मन में थोड़ी बहुत असमंजस की स्थिति देखी जा सकती है। जिले में 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान में शनिवार तक 114934 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली डोज एवं 28784 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया खासकर 18 प्लस वाले युवक काफी उत्साहित हैं। शनिवार तक कुल 24,705 युवाओं ने कोविड-19 टीके की पहली डोज ले ली है | वहीँ 45 वर्ष के ऊपर आयुवर्ग के लगभग 73718 लोगों ने लिया प्रथम डोज तथा 17322 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है | वही टीका एक्सप्रेस के द्वारा कुल 2323 व्यक्ति को टीका दिया गया है ।
जिले में कुल 09 टीका एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है–
शहरी टीका एक्सप्रेस रथ के संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिले में सबसे ज्यादा शहर के ही व्यक्ति संक्रमित हुए हैं | यह देखा गया है कि पूर्ण टीकाकरण के बाद संक्रमित हो जाने से ज्यादा तकलीफ नहीं होती है । व्यक्ति जल्द ही ठीक हो जाता है।वहीं शहरी क्षेत्र में 45 साल से अधिक उम्र के अधिकांश लोग अब भी टीकाकरण से वंचित हैं। उन्हें टीकाकरण में विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी टीका एक्सप्रेस का संचालन केयर इंडिया की मदद से किया जा रहा है| ताकि लोगों को टीकाकरण की सुविधा उनके घर के नजदीक उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा जिले ग्रामीण इलाकों में पहले से ही आरबीएसके के माध्यम से कुल 07 टीका एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। सभी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इसके माध्यम से टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। शहरी इलाके के लोगों को भी ऐसी सुविधा प्रदान करने के लिये इस नयी पहल पर अमल किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करते हुए कोरोना संक्रमण से जुड़ी चुनौतियों को कम किया जा सके।
शहरी इलाकों में कुल 34 वार्डो में 17 टीकाकरण स्थल का चयन किया गया है:
इस संबंध में केयर के प्रशान्जित प्रमाणिक ने कहा टीका एक्सप्रेस के माध्यम से टीकाकरण अभियान के संचालन को लेकर विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत कुल 34 वार्डो में 17 टीकाकरण स्थल का चयन किया गया है एवं इसमें शहरी क्षेत्रों के अपार्टमेंट, घर, शहरी स्लम बस्ती, सब्जी मंडी, बाजार ,स्ट्रीट वेंडर, महिला आरोग्य समिति, स्वयं सहायता समूह, इत्यादि को सम्मिलित किया गया है। केयर इन्डिया के आर सी एच कोऑर्डिनेटर सहेली खातून एवं बबलू साह दोनों को टीका एक्सप्रेस में नियुक्त किया गया है | इसके अलावा केयर के डी टी ओ ओन देवाशिष घोष, नगर परिषद् के पदाधिकारी के संपर्क में हैं |आंगनबाडी सेविका , सहायिका , नगर परिषद् के कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।इसमें विभिन्न समूह के लोगों को शामिल कर सत्र आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है।
सत्र स्थलों पर आने वाले सभी लाभुकों को किया जा रहा जागरूक एवं टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया ज़िले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीन की कमी नहीं है। शहरी क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस वाहन के माध्यम से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा। अभी भी कुछ वैसे लाभार्थी हैं जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। ख़ासकर उनलोगों के लिए यह टीका एक्सप्रेस बहुत ज़्यादा कारगर साबित होने वाली है। क्योंकि कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिए कुछ खास वर्ग के लोग अभी भी सत्र स्थलों पर जाने से कतरा रहे हैं। जिस कारण शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। संक्रमण को कम करने के प्रयासों में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। टीका एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइक्रोप्लान व रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। टीकाकरण सत्र स्थलों पर लाभार्थियों की अधिकाधिक संख्या को लेकर नगर परिषद, समेकित बाल विकास योजना से जुड़े कार्यकर्ता, सामुदायिक कार्यकर्ता, धार्मिक संस्थान एवं अन्य हितधारकों का सहयोग लिया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा संचालित कूड़ा उठाव वाहन एवं अन्य माध्यमों से एक दिन पूर्व सत्र स्थलों पर टीकाकरण की जानकारी के लिए माइकिंग सुनिश्चित की जा रही है । टीकाकरण सत्र स्थलों पर सुरक्षा कवच जैसे- मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स की उपलब्धता अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। प्रत्येक टीका एक्सप्रेस का अपेक्षित लक्ष्य प्रतिदिन न्यूनतम 100 लाभार्थी रखा गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यटक स्थल बाबा बेणु महाराज … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में पार्टी के द्वारा … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। बैठक में शिक्षा, सरकारी … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में निपुण पथ … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और दाखिल खारिज,राजस्व से जुड़े मामलों … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद जीशान पिता मंजर … Read more
- महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी सोनू कुमार पिता शालीग्राम महतो से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्टसिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/किशनगंज प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट (विनिष्ट) कर … Read more
- डीआईजी सीआईडी सह नोडल पदाधिकारी ने थाना का किया औचक निरीक्षणकुरसेला /कटिहार – जिले के नोडल पदाधिकारी सह डीआईजी सीआईडी जयंत कांत ने शुक्रवार की देर शाम कुरसेला थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे डीआईजी श्री कांत ने थाना अभिलेखों की जांच की और लंबित कांडों की समीक्षा … Read more