न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) के साथ अभियोजन शाखा की पाक्षिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कांडों में अभियोजन की प्रगति और न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान आरोप-पत्र समर्पित करने, न्यायालय में साक्ष्यों की प्रभावी प्रस्तुति, गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति तथा न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के त्वरित निष्पादन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने अभियोजन कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि न्यायालय में मामलों की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों की समय पर प्रस्तुति से दोषियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Share this news

Leave a Comment