न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पूजा संपन्न

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रखंड के कोसी, कारी कोसी,चंपाधार,गहेली घाट,कजरा कुंडी, पोखर, तालाब एवं कृत्रिम छठ घाट में छठ व्रती महिलाएं पूजा अर्चना किए।

रविवार की शाम को अस्ताचल गामी अर्घ्य एवं सोमवार की सुबह को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हुआ।

इससे पूर्व शुक्रवार को नहाय- खाय,शनिवार को खरना पूजन के साथ लगातार छठ व्रती महिलाएं 36 घंटे निर्जला उपवास में रही एवं सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के उपरांत पूजा का समापन हो गया। छठ पूजा को लेकर चारों ओर भक्ति माहौल मय था। छठ पूजा के गीत से पूरा इलाका छठ मय हो गया था। इसी के साथ छठ पूजा का समापन हो गया।

Share this news

Leave a Comment