न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बलरामपुर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली का पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत                   

बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना में नये थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का पदभार संभालने के उपरांत जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ सह पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी शिव कुमार अग्रवाल ने समर्थकों के साथ बूके देकर स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि यह क्षेत्र बंगाल की सीमा से जुड़ा होने के कारण शराब तस्कर एवं अपराधिक घटनाओं पर विशेष ध्यान रखना होगा।

जमीनी विवाद एवं प्रेम प्रसंग का मामला अधिक है। उन्होंने कहा कि वाहन जांच एंव रात्रि गस्ती से बहुत हद तक अपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि बलरामपुर क्षेत्र की जनता भोले-भाले है।

ऐसे में पुलिस प्रशासन को विश्वास जीतना जरूरी है। यहां की भुगोलिक पृष्टभूमि अन्य थाना से अलग है। पुलिस पदाधिकारी को अधिक सचेत रहने की जरूरत है। श्री अग्रवाल ने बलरामपुर थाना की पहली महिला थानाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Share this news

Leave a Comment