कदवा /कटिहार – जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला भंडार प्रबंधक लिली कुमारी मुख्य चिकित्सक आमोद प्रसाद सिंह ,प्रखंड बीपीएम रवि कुमार झा,पशु चिकित्सा पदाधिकारी राकेश कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति कुमारी अजीविका विशेषज्ञ मोहम्मद आमार पशु वैक्सीनेटर राजीव कुमार उर्फ टीपू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
शिविर सुबह 11:00 से संध्या 4:00 बजे तक चला। शिविर में 400 से अधिक पशुओं के लिए दवा की वितरण की गई। साथ ही मौके पर उपस्थित जीविका दीदियों व उपस्थित पशु पालकों को पशु को चिकित्सा देने संबंधित आवश्यक सुझाव दिए गए व उन्हें जागरूक किया गया ।शिविर से 100 से अधिक किसान लाभान्वित हुए।