न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं

पटना: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने समस्त मानवता के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ केवल सिख धर्म ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता को सत्य, सेवा, समानता, प्रेम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, सद्भाव और भाईचारे का रास्ता दिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे से परिपूर्ण समाज का निर्माण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी सरदार हरकीरत सिंह, सरदार मलविंदर सिंह बेनीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।डॉ जायसवाल ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु नानक देव जी के बताए मानवता, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Share this news

Leave a Comment