न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार में मेडी मंत्रा क्लिनिक की नई शुरुआत,मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा

अब सदर अस्पताल रोड में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा

कटिहार – शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडी मंत्रा क्लिनिक ने अपने नए पते अमन जाँच घर ट्रैफिक थाना के सामने सदर अस्पताल रोड कटिहार में अपनी सेवाओं की शुरुआत की है। क्लिनिक का शुभारंभ डॉ.आशुतोष झा, डॉ. तेनज़ीन गुरमई, डॉ.अपर्णा झा एवं अमित वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मेडी मंत्रा क्लिनिक में गर्भवती महिलाओं के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा झा अपनी परामर्श सेवाएँ देंगी। इसके अलावा मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. तेनज़ीन गुरमई एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभदेव भट्टाचार्य भी मरीजों को अपनी विशेषज्ञ परामर्श सेवाएँ प्रदान करेंगे।इस अवसर पर डॉ. तेनज़ीन गुरमई ने कहा कि उन्होंने अब कटिहार में भी अपनी परामर्श सेवा शुरू की है।

ताकि यहां के मरीजों को मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों के इलाज और विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी कम हो सके।

मेडी मंत्रा के संचालक अमित वर्मा ने कहा कि क्लिनिक का उद्देश्य कटिहार एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ अपने शहर में ही मिल सकें। मेडी मंत्रा क्लिनिक अब नए पते पर सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की परामर्श सेवाओं के साथ मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध है।

Share this news

Leave a Comment