सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में देव दीपावली के मौके पर संध्या में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव सहित मंदिर कमेटी के सदस्य ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर रंगोली भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने बनाई।
मंदिर समिति के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि इस बार यहां देव दीपावली के अवसर पर 25 हजार दिये दीप प्रचलित किए गए। इस मौके पर बाबा गोरखनाथ धाम को पूरा क्षेत्र जगमग रोशनी से जगमगा उठा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, सन्नी यादव, दिलिप सिंह,अंकित राज,पिंटू साह,देवनारायण नुनिया, प्रदीप शर्मा, पुरुषोतम सिंह,राजू, मंदिर के पुजारी सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद होकर इस पल को यादगार बनाया।