न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:28 नवंबर को बारसोई पहुंचेंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

अनुमंडल न्यायालय की जमीन का करेंगे निरीक्षण

हाईकोर्ट और कटिहार न्यायालय की टीम ने किया अधिग्रहीत जमीन का जायजा

सीमांकन के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

बारसोई /कटिहार – बारसोई अनुमंडल न्यायालय के लिए अधिग्रहीत जमीन का बुधवार को उच्च न्यायालय एवं कटिहार न्यायालय की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन के सीमांकन की स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह,प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सोनू कुमार एवं बारसोई पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता इफ्तिखार आलम ने बताया कि न्यायालय की अधिग्रहीत जमीन के सीमांकन का जायजा लेने पहुंची टीम ने अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि आगामी 28 नवंबर को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बारसोई पहुंचकर अधिग्रहीत जमीन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रेम शंकर भगत के पुत्र सपन भगत एवं भतीजे निशांत भगत ने भी टीम के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद अंचलाधिकारी ने बलपूर्वक उनकी चारदीवारी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान परिवार की ओर से लगातार गुहार लगाई गई।

लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर ही बाउंड्रीवाल तोड़ी गई है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल न्यायालय की अधिग्रहीत जमीन का सीमांकन पूरा कर लिया गया है। बहुत जल्द भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment