न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ग्रहणशील है कटिहार के श्रावक- मुनि प्रशांत

दो चरण में हुआ मंगल भावना समारोह

कटिहार – चातुर्मास की सम्पन्नता पर दो चरण में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार ने कहा कि कटिहार का ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न हो रहा है। चार महीने अध्यात्म का ठाठ लगा रहा। चातुर्मास में अच्छा महसूस एवं आनंद का अनुभव रहा। श्रद्धा भक्ति भावना का उत्साह देखा। कटिहार के श्रावक मोतियों की माला है। अच्छा क्षेत्र है। इसलिए अनुभूति भी अच्छी रही।‌कटिहार के श्रावक ग्रहणशील है।

प्रवचन को गहराई से सुनते हैं। एक ही परिवार मे दो दो मासखमण एवं एक ही परिवार मे तीन तीन पीढ़ियों की तपस्या धर्म भाव को दर्शाता है।तप, त्याग से जीवन महान बनता है वस्तु त्याग के साथ अपनी बुरी आदतों का भी परिहार करना चाहिए नकारात्मक भाव हमारे व्यवहार को प्रभावित करते हैं। चातुर्मास का समय आत्म जागरण का होता है।

चारित्र आत्मा से प्रेरणा प्राप्त कर स्वाध्याय का अभ्यास करना चाहिए जिससे मौलिक एवं यर्थाथ ज्ञान का बोध हो सकें। ज्ञानाराधना से अज्ञान दूर होता है। ज्ञान के अभाव में अनेक भ्रांतिया पैदा हो जाती है। ज्ञान प्राप्त करने के बाद उसका जितना मनन किया जाता है, उतना ही भीतर में परिपक्कता आती है।प्रत्येक श्रावक को अपनी जीवनचर्या में सामायिक साधना का अभ्यास करना चाहिए। श्रावक के बारहव्रत मे सामायिक व्रत का समावेश किया गया जिससे श्रावकत्व की अनुपालना हो सकें।

हमारे जीवन में अध्यात्म की भावना पुष्ट बने वैसी भावना करते रहें। कटिहार का श्रावक समाज धर्मसंघ के प्रति समर्पित श्रद्धा, भक्ति-भावना से परिपूर्ण अध्यात्मनिष्ठ है।अपने जीवन में ओर अधिक धर्मनिष्ठ बनें। तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मण्डल, ज्ञानशाला,सभी संस्थाओं के पदाधिकारी ने चातुर्मास मे भरपूर लाभ उठाने के साथ अपने दायित्व का अच्छे से निर्वाहन किया। साधु-साध्वी की सेवा इसी जागरूकता के साथ करते रहें। यहां चातुर्मास कर हमें परम प्रसन्नता हो रही है।

सबके प्रति मंगल भावना।सबसे खमतखामणा। मुनि कुमुद कुमार ने कहा कि नदी, हवा बादल एवं पंछी की तरह सन्तजन भी चलते रहते है। वे यायावर बनकर धर्म का बोध देते हैं। साधु श्रावक का जोड़ा होता है। साधु की साधना में श्रावक निमित बनता है तो श्रावक को धर्म का बोध साधु प्रदान करते हैं। चातुर्मास करने का उद्देश्य होता है ज्ञान, दर्शन, चरित्र एवं तप की साधना-आराधना विशेष रूप से हो। भाषणबाजी या मोमेंटो वितरण करना, बडे-बडे कार्यक्रमों का आयोजन से चातुर्मास सफल नही होता है। मुझे सात्विक गर्व है कि कटिहार में इतने कार्यक्रम गुरु कृपा से सानन्द सम्पन्न हुए।ज्ञान, दर्शन चरित्र एवं तप को बढाने वाले श्रावकत्व को मजबूती प्रदान करने वाले एवं जैनत्व को परिपक्क करने वाले आयोजन हुए। जैन समाज का आपसी सौहार्द भाव प्रमोद भाव अनुकरणीय है। सभा,युवक परिषद,महिला मण्डल के योगदान से चातुर्मास बहुत अच्छा एवं सुखद रहा। हनुमान नाहटा ने बताया कि मंगल भावना समारोह में तेरापंथ सभा अध्यक्ष विमल बैंगाणी, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटावरी, युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नाहटा, सभा मंत्री राजकुमार पुगलिया, महिला मंडल मंत्री सुमन पुगलिया,तेयुप मंत्री श्रेयांस खटेड़, हनुमान नाहटा, संदीप दुगड़, श्रेयांस पुगलिया, सुषमा पटावरी,सोनम नाहटा, निशांत संचेती, नैतिक दुगड़, चयनिका खटेड, यशस्वी- यशिका पटावरी, मंजू संचेती टीम, गौरव पटवा, चंचल डागा-खुशबु छाजेड़,सायर संचेती, ज्ञानशाला परिवार, भावना चौरड़िया, हंसिका बैंगाणी, सोनू संचेती, ललिता दुगड़, विकास भंसाली, विवेक पटावरी, विकास डागा, महिला मंडल, नरेंद्र संचेती, राकेश सुराणा, विकास घोड़ावत ने गीत, वक्तव्य, नाटक एवं कविता के द्वारा मुनिद्वय को मंगलकामना करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।अनेक-श्रावक-श्राविकाओं ने त्याग-संकल्प की भेंट मुनिद्वय को दी। दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन विरेंद्र संचेती ने किया।

Share this news

Leave a Comment