न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

छठ महापर्व पर्व पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक की भुमिका सराहनीय – अनिल

डीएम व एसडीएम के
मार्गदर्शन में कर रहे बेहतर कार्य

कटिहार – लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दौरान कटिहार जिले में सुरक्षा,व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक पूरी मुस्तैदी से डटे रहे। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न छठ घाटों पर नागरिक सुरक्षा के 115 स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। महापर्व के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए इस बार विशेष रूप से गोताखोरों को भी टीम में शामिल किया गया था।

जब आम जनता पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पर्व का आनंद उठा रही थी, तब नागरिक सुरक्षा के इन स्वयंसेवकों ने अपने परिवारों से दूर रहकर पूरी निष्ठा के साथ अपना सेवा-धर्म निभाया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की इस उत्कृष्ट और समर्पित सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसडीओ सह उपनियंत्रक एवं जिला पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संपूर्ण पर्व-त्यौहार के दौरान नागरिक सुरक्षा के सभी स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निष्पादन किया है और इसी सेवा भाव से आगे भी कार्य करते रहने की अपेक्षा है।

साथ ही आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। नागरिक सुरक्षा परिवार की ओर से मुख्य वार्डन अनिल चमरिया ने जिला प्रशासन के इस प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्यौहारों के दौरान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से निभाना हमारा कर्तव्य है और प्रशासन द्वारा मिल रही इस सराहना से पूरी टीम का हौसला और उत्साह काफी बढ़ गया है। गणतंत्र दिवस पर स्वयंसेवकों का सम्मान हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय होगा। नागरिक सुरक्षा परिवार ने यह विश्वास दिलाया है कि वे भविष्य में भी हर परिस्थिति में राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ समर्पित रहेंगे।

Share this news

Leave a Comment