न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सरफराज आलम /कोचाधामन

नेशनल हाईवे 327 ई पर चोपड़ा बखारी चौक पर एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के लौचा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक युसूफ आलम के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया।


इस संबंध में मुखिया तनवीर आलम ने बताया कि यहां अब तक कई सड़क दुघर्टनाएं घटित हुई है और कई लोगों की जानें जा चुकी है। मुखिया तनवीर आलम ने जिला प्रशासन से अंडर पास निर्माण की मांग किया है।

Share this news

Leave a Comment