न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

 स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 201 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, आरोपी फरार

किशनगंज में महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दो प्लास्टिक डिब्बों से स्मैक जैसा पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त; मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली

किशनगंज/सागर चंद्रा

जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लहरा फुलवारी निवासी जमाल के घर छापेमारी कर करीब 201 ग्राम स्मैक जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अवर निरीक्षक पूजा प्रिया महिला सिपाही कंचन कुमारी और नीलम कुमारी के साथ गश्ती पर थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि जमाल अपने घर में स्मैक का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद अंचल अधिकारी को मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर बुलाया गया।

इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी की अनुमति लेकर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक डिब्बों से क्रमशः 102 ग्राम और 99 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जमाल ने भागने की कोशिश की। पुलिस बल ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है

Share this news

Leave a Comment