संक्रमण को जड़ से मिटाने में टीकाकरण ही एक मात्र हथियार: जिलाधिकारी
430 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 40 हज़ार टीकाकृत करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
पूर्णिया /प्रतिनिधि
कोरोना वायरस संक्रमण को समाप्त करने के लिए ज़िले के सभी क्षेत्रों में 18 आयुवर्ग से लेकर 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर वाले लाभार्थियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मेगा टीकाकरण अभियान के लिए ज़िले के सभी प्रखंडों में लगभग 430 सत्र स्थल बनाए गए हैं। जिसमें पूर्णिया शहरी क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में 29 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड मुख्यालय सहित पांच जगह सत्र स्थल बनाये गए हैं। टीकाकरण के लिए आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से लेकर 44 आयुवर्ग एवं 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लेने वाले में युवाओं की भीड़ देखी जा रही है।
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मेगा टीकाकरण के आयोजन के संबंध में बताया टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज़िले के सभी एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम, पंचायती राज पदाधिकारी, आईसीडीएस से जुड़े सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व सहायिकाओं, जीविका से जुड़े सभी अधिकारी, शिक्षक व शिक्षिकाओं को टीकाकरण केंद्र पर लगाया गया है। सभी नोडल अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सत्र स्थलों का निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ टीकाकरण करवाया जा रहा था।
संक्रमण को जड़ से मिटाने में टीकाकरण ही एक मात्र हथियार: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया सरकार द्वारा उपलब्ध कोविड-19 का टीका संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए एक मात्र हथियार होने के साथ ही पूरी तरह सुरक्षित भी है। कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए टीका लगवाना ही एक मात्र उपाय है। क्योंकि अभी तक लाखों लोगों ने कोविड का टीका लिया है लेकिन किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई है। बल्कि लगाए जा रहे टीके से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने में समय भी बहुत कम लग रहा है। इसलिए सभी लोगों को अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर कोविड-19 का टीका जरूर लगवाना चाहिए। टीकाकरण कार्य टाउन हॉल सहित शहरी क्षेत्रों में सुबह के 09 बजे से रात्रि के 09 बजे तक चलाया गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 09 बजे से लेकर शाम के 05 बजे तक रखा गया था। प्रखण्ड स्तर के योग्य पात्र जो 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक लाभार्थियों को टीकाकरण कराने की पूरी जिम्मेदारी सत्र स्थलों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों की होगी।
घर के नजदीक ही सत्र स्थल बना दिया गया है जिस कारण परेशानियां नहीं हो रही:
मेगा टीकाकरण को लेकर काफ़ी संख्या में युवाओं द्वारा टीका लगाया जा रहा है। जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके इसके लिए विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गए थे। जहां ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सबसे ज्यादा लाभ युवाओं के द्वारा उठाया जा रहा है। क्योंकि मुश्किल से 2 से तीन किलोमीटर की दूरी के अंतर पर टीकाकरण सत्र स्थल बनाया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर बलुआ स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने आई 35 वर्षीय सुनीता देवी ने बताया मेगा टीकाकरण अभियान के तहत बहुत से लोगों को फ़ायदा पहुंच रहा है। क्योंकि पहले के समय में टीकाकरण के लिए बहुत दूर या प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल जाना पड़ता था लेकिन अब तो घर के नजदीक ही सत्र स्थल बना दिया गया है जिस कारण परेशानियां नहीं हो रही हैं।
430 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 40 हज़ार टीकाकृत करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है । जिले के बैसा को 2 हजार, अमौर को 25 सौ, बायसी को 3 हज़ार, डगरुआ को 2 हज़ार, पूर्णिया पूर्व को 25 सौ, पूर्णिया शहरी को 7 हज़ार, कसबा को 2 हज़ार, जलालगढ़ को 2 हज़ार, श्रीनगर को 2 हजार, के नगर को 2 हज़ार, बनमनखी को 3 हज़ार, बी कोठी को 2 हज़ार, भवानीपुर को 25 सौ, रुपौली को 25 सौ व धमदाहा को 3 हज़ार टीकाकरण कराने के लिए लक्षित किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिले 783 नए तकनीकी कर्मी, 683 ओटी असिस्टेंट और 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापनापटना:बिहार के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने 783 तकनीकी कर्मियों की पदस्थापना की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की अनुशंसा के आधार पर 683 … Read more
- हत्याकांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, पोठिया पुलिस की कार्रवाईराज कुमार किशनगंज/पोठिया: थाना क्षेत्र के हेकलबाड़ी गांव में मारपीट के बाद इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया … Read more
- बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस में चोरी,जांच में जुटी पुलिसबहादुरगंज/निसार अहमद बहादुरगंज स्थित अवर निबंधन कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने … Read more
- कैंसर पीड़ित अधेड़ फंदे से लटक कर दी जान,परिजनों का रो रोकर बुरा हालमनसाही /कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव में कैंसर पीड़ित एक अधेड़ ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान (52)श्याम यादव के रूप में हुई है जो कुरेठा … Read more
- कोढ़ा पहुंचे प्रशांत किशोर का समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत,जनसुराज कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहकोढा/कटिहार-जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कोढ़ा पहुंचने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोढ़ा के गेराबाड़ी बाजार चौक पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा … Read more
- सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को लेकर सड़क पर उतरे डीटीओयातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती जारी कटिहार–सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से जिले में विशेष वाहन … Read more
- कटिहार जिले के 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रगति परकटिहार–जिले के सभी 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है।जिला बंदोबस्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 03 अंचल कोढ़ा, फलका एवं कुर्सेला के कुल- 178 राजस्व ग्रामों … Read more
- बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणकटिहार – कटिहार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में कोसी बांध के निकट रह रहे वार्डवासियों के बीच बाढ़ की कठिन परिस्थिति में भाजपा जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 के निगम पार्षद प्रतिनिधि … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार,राहत कार्य का लिया जायजाबाढ पीडित व विस्थापित और ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखे लोगों से मिलकर समस्याओं को जानकारी ली सरकार द्वारा चलायी जा रही राहत बचाव कार्य की धरातलीय जानकारी ली मनिहारी/कटिहार -बिहार सरकार के खान … Read more
- सितंबर तक आवास पूरा करें, नहीं तो अटक सकती है सरकारी सहायता – नगर आयुक्तनगर निगम का 15 दिवसीय विशेष “आवास पूर्ण महाअभियान” जारी वार्ड 21 के तियरपाड़ा में लाभार्थियों से की गई सीधी बातचीत कटिहार – प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के … Read more
- बाढ़ के पानी से पीसीसी ढलाई सड़क टूटा,दो हजार लोगों का आवागमन हुआ ठपमनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 03 चामा टोला में कारी कोसी बांध से पैक्स अध्यक्ष मो. रज्जाक के घर होते हुए चामापाड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क में जामा मस्जिद मुजफ्फर … Read more
- सहयोग आरटीएमएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नगर आयुक्त ने की समीक्षाकटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर नागरिकों की समस्याओं एवं विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर आयुक्त संतोष कुमार कक्ष … Read more
- काली पट्टी बांधकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार अपने बांह में काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को दायित्व निर्वहन करते देखे गये।इस बाबत उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ के निर्णय के आलोक में जिले … Read more
- 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत,16 बेंचों पर होगा मामलों का निष्पादनकटिहार कोर्ट -आम लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए कल 12 सितंबर को कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश … Read more
- डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डेकटिहार – शहर के ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने एक से … Read more
- घरेलू विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट,थाने में दिया आवेदनमनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना में घरेलू विवाद में एक भाई और उनके पुत्रों ने दूसरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित भाई गंगा पंडित ने मनसाही … Read more
- साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देशकटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने को लेकर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं … Read more
- फरक्का जल संधि से बिहार की हकमारी, नवीनीकरण नहीं होने देगी जदयूअररिया में प्रेसवार्ता कर पार्टी ने उठाया बिहार के हितों का मुद्दा, कहा- किसानों, पेयजल और उद्योगों पर पड़ रहा असर अररिया/बिपुल विश्वास फरक्का (गंगा) जल संधि को लेकर जदयू ने बिहार के हितों का … Read more
- गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम335 CCTV और ड्रोन से निगरानी, 87 पुलिस शिविरों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता: मनोज कुमार गयाजी में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को … Read more
- गया में 14-15 सितंबर को लगेगा ‘इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’, भवन निर्माण की नई तकनीक और सामग्री से रूबरू होंगे लोगगया/मनोज कुमार गया में भवन निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह एक्सपो 14 और 15 सितंबर को गया … Read more
- फरक्का जल संधि पर जदयू का हमला, बोली मनोरमा देवी- बिहार के हक का पानी नहीं जाने देंगे बांग्लादेशगया/मनोज कुमार गया शहर के स्थित जदयू जिला कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने फरक्का (गंगा) जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते … Read more
- फारबिसगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागतसेवा संकल्प अभियान को लेकर दो दिवसीय अररिया प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन फारबिसगंज/बिपुल विश्वास सेवा संकल्प अभियान को गति देने के उद्देश्य से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष … Read more
- 12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेलनहर से मिला था शव, भाई ने बहन के रूप में की थी पहचान; अब सवाल—आखिर वह शव किसका था? रोहतास:रोहतास में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच और शव की … Read more
- फरक्का जल संधि पर जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल का बड़ा हमला,बिहार के हितों के खिलाफ बताकर निरस्त करने की मांगगोपाल अग्रवाल बोले- गंगा के पानी के बंटवारे में बिहार को नुकसान, भविष्य की संधि में 2050 तक की जरूरतों का रखना होगा ध्यान संवाददाता/किशनगंज फरक्का जल संधि को लेकर बिहार में सियासी बहस तेज … Read more
- बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बाइक फूंकीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज में भीड़ द्वारा कानून को हाथ में लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगी चौक, फाराबाड़ी के समीप की है।जहां … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी किए जब्तविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी की ई समवाय सीमा चौकी पैक टोला के जवानों ने शुक्रवार तड़के नेपाल से भारत लाए जा … Read more
- प्रेम-विवाह करने के बाद दहेज की मांग कर पत्नी को करने लगा प्रताड़ित,दिव्यांग बच्चे को जन्म देने के बाद घर से निकालासागर चंद्रा/ किशनगंज प्रेम-विवाह करने के बाद पति और ससुराल वालों के द्वारा 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर महिला को प्रताड़ित करने और दिव्यांग बच्चे को जन्म देने के बाद उसे घर से … Read more
- मदरसा दारूल होदा में नशे के खिलाफ SSB की पहल, सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने युवाओं को किया जागरूकनशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का किया आह्वान दिघलबैंक/मुरलीधर झा नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर … Read more
- किशनगंज:पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से किया हमला,घायल अस्पताल में भर्तीकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के वैरबन्ना, बेलवा में घटित घटना में महिला नरगिस पति मोहम्मद … Read more