एसआईटी ने छह बाइक की जब्त, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं सभी आरोपित
संवाददाता: मनोज कुमार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के कांड में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है ।आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह बाइक जब्त की हैं। इनमें तीन बाइक चोरी की बताई जा रही हैं, जबकि अन्य तीन बाइक का इस्तेमाल चोरी की घटनाओं में किया जाता था।
रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में वजीरगंज कैंप के डीएसपी अभिनव कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की घटनाओं के उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की उम्र करीब 19 से 22 वर्ष के बीच है। सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।वही एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस जब्त बाइकों के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।