सागर चंद्रा/ किशनगंज
घरेलू कार्य करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक महकी मौत हो गई। सोमवार को सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक के द्वारा जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुवाबाड़ी निवासी 28 वर्षीय मेहनाज बेगम पति अंसार आलम के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस लौट गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मेहनाज मवेशी के लिए चारे का इंतजाम कर रही थी। इसी दौरान पुआल के ढ़ेर में हाथ लगाते ही पूर्व से छिपकर बैठे जहरीले सांप ने उसे काट लिया।
मेहनाज के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के साथ ही परिजनों ने उसे फौरन इलाज के लिए बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।