न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डॉ. तारकेश्वर ने पटना में राष्ट्रीय सम्मेलन में पेट की टीबी के सर्जिकल प्रबंधन पर चर्चा की

पूर्णिया मेडिकल कालेज में हैं सर्जन

मनिहारी /कटिहार – प्रखंड के बौलिया निवासी डॉ.तारकेश्वर कुमार ने चिकित्सा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ.तारकेश्वर कुमार ने पटना में आयोजित बासीकाॅन 2026 के 45 वें वार्षिक सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।


पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के सर्जन और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया एवं बिहार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।


डॉ. तारकेश्वर कुमार ने एब्डोमिनल ट्यूबरकुलोसिस:सर्जिकल कंसिडरेशंस’ विषयक वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। इस सत्र में पेट की टीबी के सर्जिकल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, इस बीमारी के उपचार में आने वाली चुनौतियों और चिकित्सकीय अनुभवों के आदान – प्रदान पर जोर दिया गया।डॉ. कुमार ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में सत्र की अध्यक्षता करने का अवसर मिलने पर आयोजन समिति,आइजीएमएस पटना और एएसआईं बिहार चैप्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे वैज्ञानिक सम्मेलन चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन, चिकित्सा की नवीनतम पद्धतियों की जानकारी और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मनिहारी के बोलिया निवासी डॉ. तारकेश्वर कुमार की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा सम्मेलन में उनकी सहभागिता से स्थानीय लोगों को भी चिकित्सा क्षेत्र में क्षेत्र की प्रतिभा की पहचान बढ़ने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Comment