न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

संवाददाता:राहुल कुमार

किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा वार्ड नंबर 29 में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ।


कथा के आरंभ से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर देवघाट खगड़ा पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश में जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः जयकारे के साथ कार्यक्रम स्थल पर वापस लौटी।


आयोजकों ने बताया कि इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारी कथा वाचिका साध्वी सर्वेश्री जी का प्रवचन होगा, जो अपने प्रवचनों से श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराएंगी।


इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के विकास झा, दिलीप गुप्ता, छोटू पासवान, संजीत सिंह, सतन रॉय, राजेश मंडल, राजा मंडल, लक्ष्मी नारायण शर्मा और रवि सिंह सहित समस्त डुमरिया भट्टा निवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment