न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:तलवार से किया वार, महिला घायल,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना क्षेत्र के चकला गांव में विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों के द्वारा धारदार तलवार से वार किए जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल शर्मीला देवी पति अर्जुण शर्मा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में पड़ोस में ही रहने वाले भारत शर्मा, नंदनी देवी, रीना देवी, बुच्ची देवी आदि के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके खेत में मैला फेंक दिया था। दुर्गंध के कारण जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर तलवार से वार कर दिया।

Share this news

Leave a Comment