न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिघलबैंक में बिजली विभाग के कार्यालय का संचालन शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

बिजली बिल, नए कनेक्शन और आपूर्ति संबंधी शिकायतों के समाधान में होगी सहूलियत, बहादुरगंज कार्यालय पर निर्भरता होगी कम

दिघलबैंक/मुरलीधर झा

प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय, दिघलबैंक का संचालन शुरू हो गया है। नए कार्यालय के क्रियाशील होने से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।
अब बिजली बिल में गड़बड़ी, नए बिजली कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए उपभोक्ता दिघलबैंक स्थित अवर प्रमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकेंगे। इससे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बिजली संबंधी कार्यों के लिए बहादुरगंज कार्यालय पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

कार्यालय के संचालन से स्थानीय उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यों में सहूलियत मिलने के साथ-साथ शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी। इससे बिजली उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों से संपर्क करने में भी सुविधा मिलेगी।


विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए दिघलबैंक स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय से संपर्क करें।

नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता बहादुरगंज विभाष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता किशनगंज विशाल कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता सिविल डिविजन किशनगंज शेखर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता परमीत रंजन, कनीय विद्युत अभियंता अभय कुमार और कनीय विद्युत अभियंता सीताराम प्रजापति सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment