न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पदयात्रा,पुतलदहन कर जताया आक्रोश

महागठबंधन की ओर से बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कदवा/कटिहार–चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को महागठबंधन की ओर से पैदल मार्च निकाला गया।महागठबंधन घटक दलों के प्रखंड अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया पैदल मार्च विभिन्न मार्गों पर चलते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।

जहां एक शिष्टमंडल महामहिम के नाम का एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। बीडीओ ने शिष्टमंडल को उनके ज्ञापन को अविलंब राष्ट्रपति कार्यालय तक भेज देने को लेकर आश्वस्त किया। मार्च के दौरान कार्यकर्ता चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग बुलंद करते नजर आये तथा निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।

मार्च में महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, वामदल एवं अन्य के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान वातावरण में गगनभेदी नारे गूंजते रहे।नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्षों ने संयुक्त रुप से कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी शुचिता को बनाये रखने के लिए चुनाव आयोग का पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में संस्था की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और जनता का भरोसा डगमगा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये।नेताओं ने महामहिम से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment