न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार – कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार,कृषि विज्ञान केंद्र के एसपी रेड्डी,कृषि समन्वयक मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने कहा कि किसानों का मुख्य खेती रबी की खेती होती हैं। इस खेती में किसान अपने खेतों में मक्का, गेहूं, मसूर, सरसों,आलू आदि की बुवाई करते हैं।

कृषि विभाग अभिलंब सभी चयनित किसानों के अच्छी क्वालिटी का बीज किसानों के बीच उपलब्ध कराएं, जिससे किसान अपने खेतों में फसल की बुवाई करने के उपरांत उनकी अच्छी पैदावार हो साथ ही साथ किसानों को रबी में जिस भी प्रकार की फसल बुवाई करना चाहते हैं उनकी जानकारी भी प्रत्येक पंचायत में चौपाल लगाकर अवश्य कराएं ।

वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि किसानों को जल्द ही मक्का,गेहूं, मसूर, सरसों आदि अच्छी क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,मुखिया दीप नारायण पासवान,अवधेश प्रसाद यादव,कुरेठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव,लेखापाल जीवन प्रकाश,कार्यालय सहायक मंजर आलम,किसान सलाहकार संतोष कुमार सिंह,शिवनाथ सिंह,अनिल सिंह,धर्मवीर राय,मो. जमील, रंजीत सिंह प्रखंड के किसान जावेद अख्तर,अशोक कुमार, राजकुमार सिंह,सुभाष कुमार, मो. तफसीर आलम आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment