न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय में कंप्यूटर सहित अन्य सामानों की चोरी के मामले में चार गिरफ्तार, सामान बरामद

डंडखोरा – प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दुर्गास्थान डंडखोरा में बीते 16 अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा आईटीसी रूम के ग्रिल तोड़कर कंप्यूटर मॉनिटर सीपीयू सहित अन्य सामानों की चोरी की गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष चोरी का उद्वेदन करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सदर विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के नेतृत्व में एक विशेष एसआईंटी छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद इकबाल एवं नूरशीद राय उर्फ पलटन राय मुस्लिम टोला गांव थाना डंडखोरा से गिरफ्तार किया गया। वही रोहताज खान उर्फ एमपी को शकरपुरा गाँव थाना डंडखोरा से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कमलाबाड़ी से क्रांति मंडल को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि 11 कंप्यूटर मॉनिटर,11 सीपीयू ,4 कीबोर्ड,एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि नुरशिद राय एवं रोहताज खान अपराधिक इतिहास रहा है । नुरशिद राय का आरपीएफ थाना कटिहार एवं डंडखोरा थाना में भी पूर्व से नामजत अभियुक्त है तो वही रोहताज खान का कदवा थाना एवं भागलपुर जिले में नामजत अभियुक्त है ।विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment