न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर के शिक्षा सेवक का निधन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 गौहर टोला मनसाही के रहने वाले शिक्षा सेवक प्रदीप कुमार राम पिता राम प्रसाद राम का निधन रविवार को इलाज के दौरान पूर्णिया में हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर के शिक्षा सेवक सह गौहर टोला मनसाही निवासी प्रदीप कुमार राम (35) का शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उनके परिजन इलाज कराने के लिए पूर्णिया ले गए जहां पर इलाज चल रहा था और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें पटना रेफर किया गया।

इससे पहले ही रविवार को 11 बजे के आसपास उनका निधन निजी अस्पताल पूर्णिया में हो गया। मृतक अपने पीछे पिता,दो भाई,पत्नी,दो पुत्र एक पुत्री को छोड़कर चल बसे। इस बाबत शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश सूचना एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार रजक ने कहा कि शिक्षा सेवक का वेतन काफी कम हैं और विगत तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से सही तरीके से शिक्षा सेवक प्रदीप कुमार राम अपना इलाज नहीं कर पा रहे थे।

शनिवार की संध्या उनका तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें निजी अस्पताल पूर्णिया ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया और उनसे पूर्व ही पूर्णिया निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग अभिलंब मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी अनुकंपा का लाभ,एवं बच्चों के भरण पोषण हेतु 25 लाख दे जिससे उनके परिजन को कुछ राहत मिल सके।

मृतक शिक्षक सेवक के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके चाहने वाले उनके आवास गौहर टोला मनसाही पहुंचकर अंतिम दर्शन कर शोक संवेदना प्रकट किए। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, पंचायत के मुखिया मरजीना खातून मुखिया प्रतिनिधि मो0 तज्जमुल हक,उप मुखिया प्रतिनिधि मो0 अब्दुल,वार्ड सदस्य मो0 मुस्ताक,पंचायत समिति सदस्य मधुसूदन पासवान उर्फ कन्हैया,केआरपी रानी राय,शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश सूचना सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार रजक,रंजन कुमार, मो,आलम, चंदन कुमार रजक, कैलाश रजक,संतोष कुमार,वकील ऋषि,मिथुन कुमार रविदास,मो0 अब्दुल आदि ने शोक संवेदना प्रकट किए ।

Share this news

Leave a Comment