प्राणपुर/कटिहार-सड़क हादसे में घायल प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटिया गांव निवासी बबलू हेंब्रम( 42) की मौत इलाज के दौरान हो गई। प्राणपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों से पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। मृतक की पत्नी चुड़की मुर्मू ने बताया कि दुर्गा पूजा बुद्धैली मोहनपुर मेला घूम कर दशमी मंगलवार को घर वापस आ रहा था की फूटानी चौक केवटिया के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर ले जाया गया। लगातार पांच दिनों तक इलाज के बाद रविवार को परिजनों ने घर लाया। सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। घर में सिर्फ कमाने वाला वही था।
मृतक की मां सझली हंसदा ने रोते बिलखते बताया कि अब घर कौन संभालेगा। कमाने वाला चला गया। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी एवं दो लड़की को छोड़ कर चला गया। परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।