संवाददाता/किशनगंज
जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय तौसीफ रजा उर्फ मिस्टर, पिता शमीम अख्तर, निवासी पनासी वार्ड संख्या-14, थाना पोठिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी के पास से 28 ग्राम स्मैक के अलावा एक मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।