न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उच्च न्यायालय के आदेश पर अंबेडकर चौक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,दुकानों पर चला बुलडोजर

एनएचएआई की जमीन पर बनी दुकानों को हटाया गया

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी के अंबेडकर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। यह कार्रवाई पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्ल्यूजेसी संख्या 5484 में पारित आदेश के अनुपालन में अंबेडकर चौक के समीप एनएचएआई की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाने की कार्रवाई पूरी की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णिया संभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा शिकायत की गई थी।

इसी मामले में न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार एवं मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार और राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन की इस कार्रवाई से अंबेडकर चौक के समीप एनएचएआई की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Share this news

Leave a Comment