न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का किया आह्वान

कटिहार – कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को विजयी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के कटिहार जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के उपनेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, विधानसभा संयोजकों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा मतदाताओं से निरंतर संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को गति दें तथा स्नातक मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाएं।

बैठक में सदर विधायक सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो एवं कार्यक्रम संयोजक जॉक्सन यादव सहित जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,शोभा जायसवाल,प्रकाश शर्मा एवं जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment