न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को मिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

मनसाही/कटिहार – प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार के उपरांत उनके कार्यों की समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई । समीक्षा उपरांत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार को संशोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी को निर्देश दिया गया हैं कि दो दिनों के अंदर अपना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मनसाही प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार लाल को दिया जाए।

कई वर्षों से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे। साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी का विकास का कार्य भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा था।

इसको देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा उपरांत मनसाही प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दो दिनों के अंदर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार लाल को देने की बात कही हैं ।

Share this news

Leave a Comment