न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटेल जयंती को भव्य बनाने की तैयारी को लेकर मनसाही में जनसंपर्क अभियान

एक नवंबर को टाउन हॉल में होंगे कार्यक्रम

मनसाही/कटिहार-आगामी एक नवंबर को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित होने वाले पटेल जयंती समारोह की सफलता को लेकर मनसाही में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सरदार पटेल सेना के जिला संयोजक प्रो. सच्चिदानंद सिंह पटेल के नेतृत्व में चल रहे इस जनसंपर्क में ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर संयोजक ने बताया कि जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों,आदर्शों तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना,समाज में एकता,भाईचारे एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना तथा समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं।

उन्होंने बताया कि समारोह में बिहार सरकार की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी मंडल,झारखंड के डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक अनीता महतो, अशोक महतो,देवघर के मेयर रवि कुमार रावत तथा पूर्व विधायक भरत भूषण मंडल आदि भाग ले रहे हैं।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रेम राय, राजीव कुमार,प्रदीप कुमार सिंह,डाॅ. आलोक कुमार, राजेंद्र मंडल,अभिषेक कुमार, अंजुला देवी,सवेरा देवी,शशि मंडल,चंद्र मोहन मंडल,मनोहर सिंह,अंजन कुमार,अजय मंडल,गुरुदेव मंडल,राजकुमार मंडल, सीताराम मंडल, रामानंद मंडल,दीपक कुमार मंडल आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment