न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी के निर्देश पर सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन

सागर चंद्रा/ किशनगंज


एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर सोमवार को इंटर हाई स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता विकसित करना है।

इस अवसर पर किशनगंज के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित वातावरण के महत्व तथा किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, बच्चों को किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सतर्क रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

एसपी ने बताया कि किशनगंज पुलिस बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this news

Leave a Comment