न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जीएसटी व कस्टम अधीक्षक के घर चोरी, लाखों का सामान ले गया चोर

किशनगंज/सागर चंद्रा

अज्ञात चोरों के द्वारा जीएसटी व कस्टम अधीक्षक के घर का ताला तोड़ कर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ जब पीड़ित संजय कुमार झा बंगाल के रायगंज से दो माह बाद शहर के मोतीबाग हनुमान नगर स्थित अपने घर पहुंचे। घर के मुख्य द्वार पर जड़े ताले को टूटा देखकर वे किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। कमरे में प्रवेश करने पर उन्हें सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।

साथ ही आलमारी भी टूटी पड़ी थी। चोरों ने आलमारी तोड़ कर लगभग ढ़ाई भरी सोना और 200 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ साथ लगभग एक लाख रुपये की चोरी कर ली थी। उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

पीड़ित संजय कुमार झा के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरों का सुराग ढ़ूंढ़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment